{"_id":"60b3ceab8ebc3e6e8d211cc6","slug":"death-hamirpur-news-suside-hamirpur-news-knp6311777194","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। शनिवार रात युवती ने संदिग्ध हालात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार मृतका की शादी 15 जून को होनी थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी जयकरण कुशवाहा की पुत्री स्वाती (21) ने शनिवार देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का विवाह पंद्रह जून को होना था। वह तीन बहनें व दो भाइयों में छोटी थीं। उनके पिता व भाई खेती किसानी करते हैं। ग्रामीणों का कहना है युवती का स्वभाव बेहद सरल था। उसके आत्महत्या करने का कारण समझ में नहीं आ रहा है।
वहीं मृतका के मामा रघुवीर निवासी बुढ़ई ने बताया रविवार की सुबह चार बजे घटना की जानकारी हुई है। कहा घटना के समय घर में परिजन एक कमरे में सो रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।