फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dead,hamirpur news,aakasheey bijli

बिजली गिरने से महिला की मौत

Thu, 01 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
dead,hamirpur news,aakasheey bijli
राठ। खेत में भैंस चरा रही महिला बिजली गिरने पर झुलस गईं। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। औंड़ेरा गांव निवासी राजेश यादव ने बताया उनके पिता बुद्ध सिंह के नाम पर करीब डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। गुरुवार को वह अपने पिता के साथ खेत पर मूंगफली की बुआई कर रहे थे। पास के खेत में उनकी पत्नी राजकुमारी (35) भैंस चरा रहीं थीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब चार बजे बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए राजकुमारी नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिर गई। इस पर मां झुलस गईं। उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर आलोक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पुत्र अनिल (10) व पुत्री वंदना (5) को रोता छोड़ गईं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed