फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cycling worker dies due to bike collision

बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cycling worker dies due to bike collision
भरुआसुमेरपुर। सोमवार की रात कस्बे से देवगांव मार्ग में तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के भाई ने थाने में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

देवगांव निवासी महेंद्र सिंह (30) साइकिल से कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने आ रहा था। कामता प्रसाद इंटर कॉलेज के पास बाइक से गांव पत्योरा जा रहे विवेक सिंह उर्फ भोला की साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक एवं साइकिल सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed