फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

होलिका दहन होते ही गले मिल दी बधाई

Thu, 17 Mar 2022 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
शहर के श्रीविद्या मंदिर विद्यालय के पास होलिकादहन करते लोग। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। गुरुवार देर रात 655 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लोगों ने पूजन कर होलिका दहन किया। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार गुलजार रहे। लोगों ने देर शाम तक जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार नगर समेत क्षेत्र में 57 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ रवि प्रकाश सिंह व कोतवाल पवन कुमार पटेल नगर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार 103 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। राठ संवाद के अनुसार 106 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। कैंथा गांव संवेदनशील होने के चलते फोर्स तैनात की गई। राठ क्षेत्र में कीचड़ की होली खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। होलिका दहन के बाद रात में लोग एक दूसरे के घरों में कीचड़ से भरे हुए मिट्टी के घड़े फोड़ते थे। वहीं अगले दिन मिट्टी के कीचड़ व गोबर से सराबोर कर होली मनाई जाती थी। अब लोगों ने इस परंपरा से मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर। नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों, सफाई कर्मियों ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी के साथ होली खेली। ईओ रवि यादव, पूर्व में तैनात रहीं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सभासद शिवाकांत तिवारी, दीपक शर्मा, अमित यादव, राजेश सहारा, ग्रीनमैन संतोष कुशवाहा, पूर्व सभासद राजेंद्र निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed