फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

खरना के साथ छठ महापर्व का उपवास शुरू, गुरुवार को उगते चांद को दिया दूध व खीर का अर्घ्य

Thu, 19 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
cultural
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में रह रहे बिहार प्रांत के आधा सैकड़ा परिवारों ने छठ महापर्व पर गुरुवार को खरना करते हुए निर्जला व्रत का शुभारंभ कर शाम को उगते चंद्र को अर्घ्य देकर 36 घंटे के व्रत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

छठ महापर्व की बिहार प्रांत में धूम रहती है। इसको प्रत्येक बिहारी परिवार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। गुरुवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर शाम को उगते हुए चांद को अर्घ्य देकर दूध एवं गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को सभी परिवार कस्बे के गायत्री तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट पर एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे तक चलने वाले व्रत का पारण करेंगे। बिहार प्रांत के निवासी गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार मिश्रा ने बताया यह महापर्व चार दिन तक मनाया जाता है। 36 घंटे का व्रत इस महापर्व का मुख्य अंग है। ज्यादातर महिलाएं सुख-समृद्धि, पुत्रों की दीर्घायु आदि की कामना के साथ अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए इस व्रत को करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed