फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crimes against Gerenge station

आपराधिक घटनाओं के विरोध में घेरेंगे थाने

Tue, 05 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें नौ से 15 जुलाई तक गुंडागर्दी व अपराध को लेकर थाने के घेराव की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


जिला प्रभारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि सपा शासन में आम जनता गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या, बलात्कार, भूमि पर कब्जों की वारदातों से ऊब गई है। इसलिए पुलिस को चेतावनी देने के लिए थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें नौ जुलाई को कुरारा थाना, 10 को मौदहा, 11 को सुमेरपुर, 13 को सिसोलर,14 को ललपुरा, 15 जुलाई को सदर कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रभारी व वारिष्ठ नताओं को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामदत्त पांडेय ने बताया कि 20 से 30 जुलाई तक महाप्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्षों के साथ पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सरस्वती शरण द्विवेदी, राजीव शुक्ला, पूर्व विधायक युवराज सिंह, जगदीश व्यास, शिवप्रकाश सिंह सेंगर उर्फ कल्लू भइया, कुलदीप निषाद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed