{"_id":"5c0d520abdec2241b62886d9","slug":"worker-dies-in-an-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग भरे ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग भरे ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौत
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
signature bridge accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकासी थानाक्षेत्र के जिगनी गांव के पास मौरंग खनन के दौरान एक मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
धसान नदी पर जिगनी गांव के पास मौरंग का खनन हो रहा है। झांसी जिले की सीमा में पट्टा धारकों की ओर से खनन किया जा रहा है।
चिकासी क्षेत्र के गड़हर निवासी जयपाल (40) पुत्र जग बहादुर केवट काफी समय से मौरंग घाट पर मजदूरी कर रहा था। बताया रविवार दोपहर एक मौरंग भरे ट्रक ने मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चिकासी एसओ ने बताया मामला झांसी जनपद की सीमा के ककरवई क्षेत्र का है। उनके क्षेत्र में घटना नहीं हुई है। मजदूर जयपाल के दो पुत्र मलकू, कल्लू और पत्नी कटटी हैं। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, जरिया थाने के पहरा गांव निवासी विक्रम (30) पुत्र भानुप्रताप बाइक पर देवीदीन (65) को बैठाकर गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।