{"_id":"573378d34f1c1b744b919876","slug":"women-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने घर में कमरा बंद कर फांसी लगा ली। घटना के पीछे गृह कलह को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
करहिया गांव निवासी श्रीराम श्रीवास और संध्या (32) की शादी आठ वर्ष पूर्व कुनहेटा गांव में हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। गृहकलह के चलते बुधवार सुबह संध्या ने तीनों बच्चों को बाहर भेजा और खुद कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पति का कहना है कि संध्या मानसिक रूप से बीमार थी। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उमर दराज खां और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि मायके वालों और ग्रामीणों के बयान लिए हैं। उन्होंने महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात से इंकार किया है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन