फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's death in a road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Fri, 15 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 15 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in a road accident

बेकाबू बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी

विज्ञापन
जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा देवर घायल हो गया। हादसे में महिला की गोद में मौजूद नवजात बाल-बाल बच गया।

पड़ोसी जनपद फतेहपुर के चांदपुर थाने के दपसौरा गांव निवासी बालेंद्र सिंह की पत्नी रोशनी (21) ने एक माह पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे रोशनी अपने देवर रविकरन उर्फ पिंटू के साथ बाइक से बच्चे को जिला अस्पताल दिखाने जा रही थी।

गांव से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे रोशनी सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया मगर बाइक चला रहा देवर भी घायल हो गया। देवर ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन पहुंचे और घायल रोशनी व पिंटू जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रोशनी

को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि रोशनी की बीते साल ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed