फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman farmer and her husband reported

महिला किसान और पति पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman farmer and her husband reported

दैवी आपदा राहत में कम धनराशि की चेक देने का आरोप लगाकर लेखपाल की पिटाई

विज्ञापन
करने वाली महिला किसान और उसके पति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसडीएम ने भी घटना को गंभीरता से लिया है। इसके चलते आरोपी महिला के  आंगनबाड़ी कार्यकत्री होने पर उसकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है।

शुक्रवार को तहसील परिसर में इंदरपुरा गांव की महिला किसान केशकुमारी ने गांव के लेखपाल रामगोपाल पर प्राकृतिक आपदा की चेक कम धनराशि की बनाने तथा बीते वर्ष की सूखा राहत चेक न देने का आरोप लगाकर पीटा था।

इस मामले में लेखपाल रामगोपाल का कहना था कि वह सर्वे के बाद अनुपूरक चेक भी बना देगा। लेकिन महिला झगड़ा करने लगी। तभी पति भी आ गया था। बाद में महिला के पति रामआसरे को एसडीएम रामयश गौतम ने गार्डों से पकड़वाकर पुलिस के सुपुर्द कर प्रभारी तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को जांच के निर्देश दिए थे।

शनिवार को लेखपाल रामगोपाल ने महिला किसान केशकली व उसके पति रामआसरे के विरुद्ध थाना जरिया में सरकारी कार्य में बाधा डालने व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। क्षेत्राधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एसडीएम रामयश गौतम ने बताया कि लेखपाल द्वारा सर्वे के बाद ही चेक बनाया गया था। कुछ जमीन में अरहर की फसल थी। वह उसका भी मुआवजा मांग रही थी। महिला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी है। उसकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed