फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife of former MP's house Broken locks.

पूर्व सांसद की पत्नी के घर के ताले टूटे

Tue, 09 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wife of former MP's house Broken locks.
कमरे में बिखरा पड़ा सामान, जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी की प्रोफेसर पत्नी कल्पना अनुरागी के मुख्यालय के रहुनियां धर्मशाला स्थित सूने पड़े मकान का ताला सोमवार सुबह टूटा मिला। इसकी सूचना पाकर पहुंचे महिला के पिता ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। जिस पर कोतवाली के एसएसआई ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उधर, कल्पना ने अपने पति पूर्व सांसद पर ही चोरी कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ाशिलाजीत गांव निवासी जालौन के पूर्व सांसद सपा नेता घनश्याम अनुरागी का मुख्यालय के रहुनियां धर्मशाला मोहल्ले में मकान है। जहां उनकी पत्नी कल्पना अनुरागी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। जबकि पूर्व सांसद उरई में रहते हैं।
विज्ञापन


 इधर करीब तीन माह से कल्पना बच्चों के साथ बाहर हैं। जिससे घर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर के कमरों तक ताले लगे थे। पड़ोसियों ने सोमवार कोे मुख्य गेट में ताला टूटा देख कल्पना को मोबाइल पर सूचना दी। जिस पर कल्पना ने मुख्यालय के ओमर नगर निवासी पिता हरलाल वर्मा को घटना बताई। वह पहुंचे और ताले टूटे देख उन्हाेंने मामले की सूचना कोतवाली में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव व सिपाही सिद्धार्थ यादव ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। एसएसआई ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। अभी क्या चोरी गया है इस मामले में कुछ नहीं बता सकते। उधर, इस मामले में कल्पना अनुरागी का कहना है कि पूर्व सांसद ने ही उसके मकान में चोरी कराई है।


कहा कि इसके पहले भी लखनऊ वाले मकान में चोरी करा चुके हैं। कहा कि करीब सात लाख रुपये नकद और इतनी ही कीमत के  गहने चोरी गए हैं। इस मामले में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी का कहना है कि उनकी पत्नी हेपेटाइटिस मर्ज से ग्रसित है। वह अक्सर ऐसे अनर्गल आरोप लगाती रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed