फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Widow on five charges including SP leader's death

विधवा की मौत पर सपा नेता समेत पांच पर आरोप

Sun, 22 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Widow on five charges including SP leader's death
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में चार दिन पूर्व घर में मृत पाई गई दलित विधवा के मामले में गांव के ही एक सपा नेता सहित पांच लोगों पर जमीन पर कब्जा करने की नियत से हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता समेत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।  बीते 18
विज्ञापन


जनवरी को इंगोहटा निवासी विधवा रामजानकी (45) पत्नी स्व. सुंदरलाल कोरी घर पर संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। पुलिस ने 20 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम कराया था। अंतिम संस्कार से निपटने के बाद मृतका के बड़े पुत्र धनुष कुमार ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर गांव के सपा नेता बीडी प्रजापति,
विज्ञापन


सोम निगम, सौरभ निगम पुत्र अशोक निगम, सुनील कोरी व सत्तीदीन कोरी पर जमीन कब्जाने के लिए मां की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर में नामजद सपा नेता बीडी प्रजापति व सोम निगम को हिरासत में ले लिया है।  मृतका के पुत्र ने बताया कि 17 जनवरी को अपने भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरी निवासी कारेलाल को भी उसने बताया था कि आरोपी जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। बैनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो


लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सपा नेता बीडी प्रजापति व सोम निगम ने बताया कि इस घटना से उन लोगों का कोई लेना देना नहीं है। उन्हें रंजिशन फंसाया जा रहा है। जमीन से संबंधित उन लोगों की मृतका से कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed