{"_id":"a3416bbf97f22a66bd8f0c4d9e31f240","slug":"voters-day-has-several-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार
में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली में महाविद्यालय
स्तर के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं
को शपथ दिलाई जाएगी।
डीएम ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थानीय कलाकार रामभजन की टीम के कलाकारों द्वारा बुंदेली लोक कलाओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, मैराथन दौड़, भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता बनाना है।
कहा कि सभी मतदाताओं को रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र का भी वितरण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि राठ व सरीला तहसील में भी जनपद स्तर जैसे कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए जिले को तीन सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान जिस प्रतिभागी का अच्छा स्लोगन होगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, सभी एसडीएम, डीआईओएस आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार डीएम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने कहा कि सर्दी को देखते हुए निकलने वाली प्रभात फेरी में कक्षा 6 से ऊपर के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने का जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। बताया कि राजकीय महिला डिग्री कालेज के हाल में विविध संस्कृतिक कार्यक्रम होगें। स्टेडियम में खेलकूद के अलावा राठ में साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा।