{"_id":"8cc6f8ce492e68eb11128387ab7289f1","slug":"violence-against-women-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा के खिलाफ रैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला हिंसा के खिलाफ रैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला हिंसा रोकने को लेकर महिलाओं ने कल्पवृक्ष से पदयात्रा रैली निकाली।
विज्ञापन
इस मौके पर महिलाएं जोशीले नारे लगाते चल रही थी। नगर भ्रमण के बाद रैली का
समापन शिखा गार्डेन में हुआ। इसके बाद यहां कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिला हिंसा संवाद पर डॉ. श्रेया ने कहा कि अपनी लड़कियों को ज्ञान व शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। कहा कि महिलाएं किसी मामले में पुरुषों से कम नही है। सिर्फ हमारा सामाजिक ढांचा व उसकी सोच में फर्क है।
एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जो महिलाओं ने मांग रखी हैं, उनका वे समुचित तरीके से पहल करेंगे। समर्थ फाउंडेशन के देेवेंद्र गांधी ने कहा कि रैली का मुख्य मकसद लोगों की सोच बदलना है। कल्पवृक्ष परिसर से शुुरू हुई पदयात्रा को डॉ. श्रेया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान के दौरान नारायण पपेट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों ने कठपुतली शो के जरिए बेटी बचाने का भी आह्वान किया। समाज सेविका सीमा शुक्ला, छात्रा पारुल, जलीस खान, आशा दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस मौैके पर मकीना, शकीना, प्रेमा, कुमकुम, भावना ओमर आदि ने लिंगानुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर का भी विमोचन किया।