फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unknown vehicle crushed the truck driver

अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचला

Sat, 14 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushed the truck driver
जिला अस्पताल के मॉरचरी में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कुछेछा से पैदल घर आते समय ट्रक चालक को बेतवा नदी पुल के उस पार हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सुभाष वर्मा (25) पुत्र स्व.बाबूराम वर्मा ट्रक
विज्ञापन


चालक था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सुभाष अकेले कुछेछा से पैदल कालोनी आ रहा था। तभी पीछे  से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसेे कुचलता हुआ भाग निकला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी यूपी 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान
विज्ञापन


उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के छोटे भाई सोम ने बताया कि वह तीन भाई व तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। बताया कि बहन प्रियंका व भाई सोनू कालोनी में रहते हैं। जिनका भरण पोषण बड़ा भाई सुभाष ही करता था। बताया कि मां व पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सोनू ने बताया कि वह मजदूरी करता है। अब वह बहन को पढ़ा लिखा कर बड़ा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed