फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two youths beaten on schoolgirl flirting

छात्रा से छेड़खानी पर दो युवकों को पीटा

Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths beaten on schoolgirl flirting
कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा से सोमवार को कार सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। वहां मौजूद छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ एसएससी और बैंकिंग की तैयारी के लिए कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आती है। बताया तीन चार दिन से उसकी पुत्री को कोचिंग से आते-जाते समय दो युवक परेशान करते हैं। इस बात की शिकायत पुत्री ने घर पर बताई। सोमवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे उसकी पुत्री कोचिंग पढ़ने के बाद अपनी सहेली को घर छोड़ा और साइकिल से गांव लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार युवक शिवम व उसका दोस्त हेमंत ने उसकी पुत्री पर कमेंट करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


पुत्री के चिल्लाने पर पहले से मौजूद उसके भाई और राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार सहित आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed