फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two young men were killed by hanging

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 27 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two young men were killed by hanging
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

गोहांड में पारिवारिक विवाद में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, पौथिया कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


गोहांड कस्बे के जयप्रकाश नगर निवासी रामसनेही लोधी दस बीघा के काश्तकार है। उसके दो पुत्रों में छोटा अविवाहित पुत्र बबली ट्रैक्टर चालक और शराब का लती था। पिता ने बताया कि वह शराब के नशे में अक्सर जमीन अपने नाम कराने की जिद कर झगड़ता था। शनिवार देर रात ट्रैक्टर चलाकर घर आने पर खाने में देरी होने पर मां से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


नशे में होने के कारण हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बबली उसी समय रात में चारपाई की रस्सी खोलकर गांव के बाहर अपने खेतों में गया और आम के पेड़ में चढ़कर फांसी लगा ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटका देखकर जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने जानकारी से इंकार किया है।  पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार, कीरतपुर गांव निवासी सोनू (20) पुत्र मेंबर ने रविवार की दोपहर ढाई बजे घर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि सोनू तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed