{"_id":"5c2a5d02bdec2256bf2a5103","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
gaurav gaurav
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सरीला में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छिबौली मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, मौदहा में महोबा के पशुआरा निवासी प्यारे लाल (45) को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंच दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
चिल्ली गांव निवासी घनश्याम का 18 वर्षीय पुत्र गंगाचरन सोमवार सुबह अपनी शादीशुदा बहन विनीता (24) को बाइक से लेकर कस्बे के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने जा रहा था। तभी छिबौली मार्ग पर तीन बाइक सवार लोगों में भिड़ंत हो गई। जिसमें गंगाचरन व छिबौली गांव के बाइक सवार नरेश (24), अंकित (20), विजय (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंगाचरन को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर हमीरपुर में सुमेरपुर के पंधरी गांव में बाइक की टक्कर से घायल मासूम के पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रमोद कुमार ने बताया उसका पुत्र आदर्श (6) सुमेरपुर कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। घर के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़ी स्कूल वैन की ओर जाते बाइक सवार मुनवा प्रजापति ने टक्कर मार दी है। जिससे आदर्श घायल हो गया था।