{"_id":"58e135294f1c1bbf6e5b4253","slug":"trickster-collides-with-truck-driver-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यापारी की मौत, बेटा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यापारी की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के कुछेछा मोड के निकट हाईवे पर रविवार तड़के बोलेरो व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक गल्ला व्यापारी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चला रहा व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बोलेरो से बाहर
निकाला। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके से छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कुछेछा चौकी में खड़ा कराया है। मौदहा कस्बे में
स्टेशन रोड निवासी नवल किशोर गुप्ता (58) गल्ला का व्यापार करते थे। वह इसी सिलसिले में शनिवार को बोलेरो से अपने बेटे रवि (23) के साथ कानपुर गए थे। रविवार सुबह करीब सवा पंाच बजे कानपुर से घर लौटते समय हाईवे पर कुछेछा मोड के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो में
विज्ञापन
टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसमें सवार नवल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि व्यापारी पुत्र रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बोलेरो में फंसे शव व घायल को बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में नवल किशोर के दूसरेबेटे प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह चार भाई व दो बहनें हैं। बताया कि उनके पिता बड़े भाई के साथ व्यापार संबंधी काम निपटाकर कानपुर से लौट रहे थे। तभी रास्ते यह दुर्घटना हो गई। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।