फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Trader shot dead in Hamirpur

हमीरपुर में व्यापारी को गोली से उड़ाया

Sun, 21 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trader shot dead in Hamirpur
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दुकानों से वसूली कर लौट रहे वैन सवार व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने व्यापारी के बैग में रखे 25 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन को हाथ तक नहीं लगाया। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। व्यापारी की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह वारदात शनिवार रात 9 बजे हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। वारदात के दौरान व्यापारी की वैन भी खड्ड में चली गई। गुस्साए व्यापारियों ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कुरारा कस्बे मेंबस स्टैंड के पास रहने वाले विनय कुमार गुप्ता उर्फ रामजी (35) पुत्र अवध किशोर किराना व्यापारियों को मसाला सहित सप्लाई करते थे। वह शनिवार को व्यापारियों से वसूली के बाद मुख्यालय से अपनी वैन के जरिए कुरारा लौट रहे थे। बदनपुर से आगे जंगल के पास मोड़ पर बदमाशों ने वैन रुकवा ली और कनपटी में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारी समेत वैन एक खड्ड में जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच उधर से गुजर रहे कुरारा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक पीयूष सिंह ने खड्ड में गिरी रामजी की वैन पहचान ली। उन्होंने पुलिस को मृतक का नाम-पता बताकर परिजनों को भी सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकाें ने कनपटी में फंसी बुलेट निकाली। घटना से गुस्साए मुख्यालय व कुरारा कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर घटना न खुली तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ सीताराम ने बताया कि मृतक रामजी क ी पत्नी अंजनी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।


परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है, इसलिए पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।  ये नहीं बता सके कि उनकी किससे रंजिश दी है। लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों के वैन में रखे रुपये नहीं निकाले जिससे रंजिशन हत्या के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्कवायड के साथ फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की, पर हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed