{"_id":"49ec434a77f45828bb6d02230e8ce3bc","slug":"tractor-trolley-turnaround-the-young-man-escaped-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की दबकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की दबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 24 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरंग से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। कुरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी संतराम का 20 वर्षीय पुत्र शंकर बीती रात ट्रैक्टर चालक अवधेश निषाद के साथ बरौली मौरंग खदान से ट्रैक्टर ट्राली पर मौरंग भरकर मूसानगर जा रहा था। तभी चकोठी गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित पलट गया।
जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार शंकर की दबकर मौत हो गई। मृतक के पिता संतराम ने बताया कि ट्रैक्टर देवीगंज निवासी ध्रुवराम का है। बरौली मौरंग घाट से मौरंग लेकर मूसानगर बेचने जा रहे थे। तभी यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। कुरारा थानाध्यक्ष शिवमिलन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।