फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   track repairs

पटरी मरम्मत से सात घंटे आवागमन बंद

Wed, 04 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
track repairs

भरुआसुमेरपुर कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर कानपुर-बांदा रेल लाइन में पटरी

विज्ञापन
बदलने का काम चालू होने से बीती रात करीब सात घंटे सुमेरपुर-बांदा सड़क मार्ग पूरी तरह से ठप रहा। वहीं ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। देर रात शुरू काम सुबह निपट सका।

कस्बे में रेलवे गेट के पास पटरी खराब हो गई थी। जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा था। सोमवार की रात पटरी बदलने का काम रात करीब 11 बजे शुरू किया गया। पहले पुरानी पटरी को काटकर अलग किया गया। उसके बाद दूसरी पटरी डालने का काम जारी हुआ।

रेलवे लाइन में काम शुरू होने पर सुमेरपुर बांदा सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 6 बजे वाहनों के निकलने के लिए रास्ता बन सका।

इस तरह सात घंटे यह मार्ग पूरी तरह ठप रहा। बिना पूर्व सूचना के मार्ग बंद हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही रात में निकलने वाली मालगाडियां भी नहीं पास हो सकीं।

चौपहिया वाहन चालक सड़क बंद होने पर पंधरी से पचखुरा वाया चंदपुरवा होते हुए कानपुर सागर हाइवे में पहुंचकर अपने गंतव्य को जा सके। जबकि भारी वाहन व बालू भरे ट्रक रात भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed