{"_id":"58b5b3294f1c1b9c18830b92","slug":"three-injured-in-two-road-accidents-including-retired-personnels","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्ग दुर्घटनाओं में रिटायर्ड कर्मी समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मार्ग दुर्घटनाओं में रिटायर्ड कर्मी समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
घायल रिटायर्ड कर्मी का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे में हुुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घटना में घायल रिटायर्ड कर्मी की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाली के कुछेछा गांव निवासी रिटायर्ड कर्मी रमाशंकर धुरिया (63) पुत्र दिवंगत मुल्लू मूल रूप से थाना कुरारा के डामर गांव
निवासी हैं। अपने पड़ोसी नरेंद्र सिंह (40) के साथ मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मुख्यालय से काम निपटाकर बाइक से गांव जा रहे थे। तभी हाइवे में बेतवा नदी के पुल पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए कबरई की ओर भाग गया। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर
जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने पर बाइक चला रहे नरेंद्र की पैर में व बाइक पर बैठे रमाशंकर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल नरेंद्र ने आटो रुकवाकर दूसरे घायल रमाशंकर को जिला अस्पताल आया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमाशंकर की हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर
विज्ञापन
किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक रमाशंकर के सिर में फ्रैक्चर आया है।इसी प्रकार दूसरी घटना हाइवे में लक्ष्मीबाई तिराहा के पास हुई। जिसमें कानपुर नगर के शिवली निवासी रामदुलारी (55) पति राजेंद्र अपने पुत्र के साथ कार से झलोखर गांव जा रहे थे। तभी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास ओवरटेक करते समय
ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार के एक ओर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठी रामदुलारी घायल हो गई। हाइवे में हुई दुर्घटना के कारण हाइवे में करीब आधा घंटे जाम लगा रहा।