फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There will be no shortage of electricity

बिजली की किल्लत नहीं रहेगी

Sun, 24 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of electricity

ममना पावर सबस्टेशन से जुड़े गांवों को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस लाइन पर करीब पांच माह से चल रहा है। लेकिन कुछ अड़चनों के  कारण बीच में काम ठप रहा। इधर पावर स्टेशन के लिए 33 केवीए की नई लाइन के काम में तेजी आई है। विभाग इस काम को दो माह में पूरा करने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र मेें गोहांड, ममना व खेड़ाशिलाजीत पावर सबस्टेशन हैं। इन तीनों स्टेशनों से सरीला कस्बा व गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। तीनों पावर स्टेशन राठ के 132 केवीए के पावर स्टेशन से जुड़े हैं।
विज्ञापन


राठ से गोहांड के लिए 33 केवीए की लाइन अलग है। जबकि खेड़ाशिलाजीत व ममना एक ही लाइन से संचालित किए जा रहे हैं। जिससे ममना पावर स्टेशन में लो वोल्टेज व लोड की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई के समय खेड़ाशिलाजीत और ममना को अलग-अलग समय में चलाकर आपूर्ति की जाती है। इस समस्या से निजात के लिए विभाग ने पांच माह पूर्व राठ से सीधे ममना पावर स्टेशन के लिए 33 केवीए की नई लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन खेतों में खड़ी फसलें खराब होने से किसानों ने इस काम को रुकवा दिया था।


विभाग के जेई निरंजन चौधरी ने बताया कि अब इस लाइन का काम शुरू हो गया है। कहा कि जून के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस लाइन के बनने से ममना पावर स्टेशन में लो वोल्टेज व लोड की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed