{"_id":"57e968954f1c1b653b573deb","slug":"theft-break-the-lock-of-the-photo-studio","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख की चोरी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के चरखारी रोड पर चोरों ने एक फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ हजारों के कैमरे और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के चरखारी रोड निवासी मनोज शर्मा पुत्र राजकिशोर ने बताया कि चरखारी रोड पर फोटो स्टूडियो है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह स्टूडियो बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान की शटर के ताले तोड़ उसमें रखा एक एसएलआर कैमरा, तीन छोटे कैमरे, फ्लैश सहित गोलक में रखे 20 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
सुबह जब शटर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। मनोज ने बताया कि चोरों ने शटर के ताले तोड़ने के बाद स्टूडियो के अंदर बने लकड़ी के गेट का कांच तोड़ सामान ले गए। फोटोग्राफर ने कैमरों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाल एचडी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। लोगों का कहना है कि गश्ती के नाम पर पुलिस खानापूरी करती है।
विज्ञापन