फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Tue, 28 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in suspicious circumstances
रोती बिलखती मृतक की पत्नी गयाश्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछेछा चौकी में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत की खबर सुन कर मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय कोतवाली के हाइवे किनारे स्थित कुछेछा पुलिस
विज्ञापन


चौकी से महज 100 मीटर की दूर रहने वाली गयाश्री निषाद ने बताया कि उसका पति गेंदालाल (40) पुत्र स्वामीदीन गांव के ही दिवंगत अरुण सिंह की जमीन को बटाई में लेकर खेती-किसानी करता था। अरुण सिंह की बेटी सुनीता उर्फ बिट्टा ग्वालियर निवासी संजय सिंह को ब्याही है। सुनीता इन दिनों मायके आई
विज्ञापन


थी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की सुबह उसका पति गेंदालाल सुनीता को उसकी ससुराल ग्वालियर छोड़ने गया था।मंगलवार आधी रात करीब तीन बजे संजय सिंह अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से आए और उसके पति का शव उसके घर के बाहर पड़ी चारपाई में लिटाकर चले गए। बताया कि उन
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने संजय सिंह घटना की जानकारी ली लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और भाग निकले। मृतक के नाक से खून निकलने के निशान थे और उसका पूरा शरीर नीला पड़ा था। शव देखने से लगता है कि आरोपियों ने गेंदालाल की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भतीजे कुलदीप


निषाद ने आरोप लगाया कि उसके चाचा की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी गयाश्री ने कुछेछा चौकी में संजय सिंह और उसके साथियों तहरीर दी है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed