{"_id":"6ccf3808d1cb581731a4ca53728c70df","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी रूप से परेशान युवक ने सूने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
मकान से धुआं उठने पर पड़ोसी दौड़े और दरवाजा तोड़कर बचाने का प्रयास
किया। मगर तब तक उसकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव निवासी रामबहादुर कोरी (42) पुत्र जयनारायण मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ दिनों से किसी कारणवश दिमागी रूप से परेशान रहता था, पूछने पर भी कारण नहीं बताया।
उसकी पत्नी रामकली पुत्री को लेकर इमिलिया सुमेरपुर एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थी। जबकि दूसरी पुत्री उमाकांती (8) घर में थी। शुक्रवार सुबह वह बकरी चराने खेतों की ओर चली गई तभी करीब 9 बजे घर में अकेले रामबहादुर ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
मकान से धुआं उठता देख पड़ोसी दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक रामबहादुर की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि उसका भाई दिमागी रूप से परेशान रहता था।
इसके पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। बताया कि एक बार कांच पीस कर खा गया तो दूसरी बार पेट में हंसिया घोंप ली थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।