फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The truck entered the house breaking boundaries

ट्रक बाउंड्री तोड़कर मकान में घुसा

Sun, 07 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The truck entered the house breaking boundaries

हाइवे में नरायच गांव के अंदर निर्माण एजेंसी ने पुरानी सड़क पर दस फिट ऊंची मिट्टी डालकर ग्रामीणों को आफत में डाल दिया है। शनिवार को हाइवे पर रेलिंग न होने के कारण एक ट्रक मकान में घुस गया लेकिन किसी तरह महिला की जान बाल बाल बच गई।

विज्ञापन


कोतवाली कस्बे से 6 किमी दूर नरायच गांव हाइवे किनारे हैं। इसके बीच से हाइवे गुजरा है। कार्यदाई संस्था पीएनसी ने पुराने मार्ग पर 10 से 12 फिट मिट्टी डालकर सड़क का निर्माण कर दिया है। लेकिन दोनों ओर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गांव के निकट ही चंद्रावल नदी पर पुल बना है और इस पुल के उस पार विभाग ने लंबी दूरी तक सड़क पर सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। शनिवार सुबह 5 बजे कबरई से जा रहे एक ट्रकचालक को झपकी लग गई। जिससे ट्रक सड़क पार कर गांव निवासी तब्बू के मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए अंदर घुस गया। फिर आंगन में खड़े नीम के
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक टकराकर रुक गया। आंगन में लगा हैंडपंप भी टूट गया। जब घटना हुई तभी तब्बू की मां नमाज पढ़कर बाहर आ रही थी। घर पर सो रहे सभी लोग ट्रक के धमाके से जाग गए। घर से बाहर आने पर ट्रक चला रहे खलासी को पकड़कर पीट दिया

और ट्रक में सो रहे चालक को ग्राम प्रधान ने बचाया। ट्रक बाराबंकी निवासी मोनिस कंपनी का बताया गया। गांव प्रधान मुनीद खां ने बताया कि कार्यदाई संस्था पीएनसी लापरवाही बरत रही है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में अवर अभियंता मनीष ने आश्वासन दिया था कि नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। प्रधान ने बताया कि पहले भी गांव के मंगू के घर में भी ट्रक घुस चुका है। जिससे गांव के सड़क किनारे बसे लोग भयभीत है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कंपनी सही तरीके से काम नहीं करती तो धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed