फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The temperature is dropping day by day , not to rescue bonfire burns

दिन प्रतिदिन गिर रहा तापमान, बचाव के लिए नहीं जले अलाव

Fri, 19 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
The temperature is dropping day by day , not to rescue bonfire burns

बारिश के बाद मौसम में आई तब्दीली से लोग ठिठुरने को मजबूर है, लेकिन अभी तक अलाव का इंतजाम नहीं किया गया। मुख्यालय में शाम ढलते ही बढ़ी ठिठुरन के बाद भी अलाव न जलने से बस स्टैंड में लोग ठंड से बेहाल दिखे।

विज्ञापन


वहीं कुरारा नगर पंचायत ने गुरुवार को सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया। जिले में दिनोंदिन तापमान गिरता जा रहा है। बरसात के बाद से ठंड दिन प्रतिदिन अपना असर दिखा रही है।
विज्ञापन


दिन में लोग धूप का मजा ले लेते है। लेकिन शाम ढलते ही कोहरे के बीच लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ता है। मुख्यालय में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दो दिन पूर्व तहसीलदार ने तीन स्थानों पर अलाव लगवाने की बात कही थी। फिलहाल शाम ढलते लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। बस स्टैंड पर बसों का घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। फिलहाल न्यूनतम तापमान बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को एक डिग्री सेल्सियस गिर गया।


उधर कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि ने बताया कि शीत लहर से बचाव के लिए कसबे में सात स्थानों भौली स्टैंड, बेरी तिराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार सब्जी मंडी, सीएचसी, मनकी टैक्सी स्टैंड, गुड़ मंडी में प्रतिदिन अलाव लगाने के निर्देश सफाई नायक को दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed