फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The shabby building wells demolished

नलकूप का जर्जर भवन ढहा

Thu, 28 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 28 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The shabby building wells demolished

नेशनल कालेज मार्ग स्थित नलकूप नंबर 8 का जर्जर भवन बुधवार को ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान आपरेटर बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


 कसबा समेत रागौल, फत्तेपुर व सिचौली के 70 हजार से अधिक आबादी के लिए 11 में से 10 नलकूप संचालित हैं।  इनमें से राठ मार्ग में लगा नलकूप का भवन जर्जर होने के कारण इसे जल निगम को हैंडओवर नहीं किया गया। विभाग ने अपना आपरेटर भी यहां से हटा लिया।

मजबूरी में जल संस्थान इसे चलवा रहा है। कानपुर सागर मार्ग स्थित बीएसएनएल टावर के पास स्थापित नलकूप का भी यही हाल है। सबसे खराब हालत नेशनल इंटर कालेज मार्ग स्थित नलकूप की थी। इसे संचालित करने के लिए जल निगम ने कंप्रेशर चलवाया, जिससे इसका भवन चटक गया।

इस पर जल संस्थान ने इसे लेने से इंकार कर दिया। इसकी मरम्मत के लिए पत्राचार किया गया। बुधवार सुबह नलकूप भवन भरभराकर गिर गया। इसी से जुडे़ छोटे कक्ष में नलकूप आपरेटर वसीम था। भवन गिरते देख वह जान बचाकर भागा। इसकी सूचना स्थानीय कर्मचारियों ने अवर अभियंता सहित उच्चाधिकारियों को दी है।

 जल निगम ने इंगोहटा रोड के निकट ठप पड़े नलकूप को रिबोर कराने के लिए पैसा तो ले लिया लेकिन एक साल बाद भी इसे रिबोर नहीं कराया गया। इसके कारण बढ़ती गर्मी में पेयजल संकट गहरा रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में लोग पानी आने का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन जल निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा।

इस संदर्भ में जल संस्थान के अवर अभियंता एसएन त्रिवेदी ने बताया कि इस समय वह 10 नलकूप चलवा रहे हैं जबकि 11 नलकूप चलने चाहिए। एक नलकूप को मांग के बावजूद जल निगम नहीं रिबोर करा रहा है। वहीं तीन ऐसे नलकूप हैं जिन्हें अभी विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया गया।

लेकिन पानी की समस्या को देखते हुए वह इन्हें भी चलवा रहे है। इसके लिए कई पत्र लिखे गए। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उनका प्रयास है कि वह मानक के अनुरूप पानी दें, लेकिन दो नलकूपों में 7-8 घंटे ही बिजली मिल पाती है। जिससे रागौल, फत्तेपुर व सिचौली गांव में प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed