फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The rape of innocent

मासूम से किया दुष्कर्म

Fri, 10 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The rape of innocent

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे बाबा ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही चार वर्षीय मासूम बालिका को उसका चचेरा बाबा गोद में उठाकर गांव के बाहर खेतों में ले गया। जहां उसने गेहूं के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बालिका को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया। हालत खराब होने पर बालिका सुबह तक वहीं बेहोश पड़ी रही।
विज्ञापन


सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने मासूम को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह पहले अस्पताल पहुंचे फिर घटनास्थल का जायजा लेने गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों ने जब बालिका के मुंह में पानी की छींटें डालीं तो बच्ची ने होश में आने पर चचेरे बाबा का नाम  लिया। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि पुलिस आरोपी को शीघ्र पकड़ लेगी।  कोतवाल पीके यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed