फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The quality of the wheat procurement centers visited SDM access

एसडीएम ने खरीद केंद्र पहुंच देखी गेहूं की गुणवत्ता

Tue, 07 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
The quality of the wheat procurement centers visited SDM access

खरीद केंद्रों पर किसानों के अनाज के साथ घटतौली जैसी

विज्ञापन
कोई समस्या न हो इसलिए एसडीएम रामअक्षयवर सिंह ने क्रय विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कें द्र पर किसानों से खरीदे गए गेहूं की क्वालिटी, तौल आदि की गहनता से जांच की। साथ ही गेहूं बेचने आए किसानों से समस्या को लेकर जानकारी ली। केंद्र पर गेहूं की खरीद ठीक पाए जाने पर संतोष जताया।

सोमवार की दोपहर एसडीएम रामअक्षयवर सिंह रामलीला मैदान के पास स्थित क्रय विक्रय खरीद केंद्र पहुंचे।  तब वहां किसानों के गेहूं की तुलाई हो रही थी। एसडीएम ने किसानों से बात की। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता देखी। एसडीएम ने बोरी में भरे गए गेहूं को इलेक्ट्रानिक कांटे पर रखवाकर तौल कराई।

तौल के दौरान बोरी में भरे गेहूं का वजन 50 किलो निकला, इस पर एसडीएम ने संतोष जताया। केंद्र प्रभारी मनमोहन यादव ने बताया कि आज करीब 70 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। बताया कि गेहूं की तौल चल रही है। एसडीएम ने बताया कि कोई भी किसान किसी भी गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं समर्थन मूल्य में बेच सकता है।

वहीं एसएमआई केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उनके क ेंद्र पर मानक के अनुसार किसान गेहूं लेकर नहीं आया। वहीं एलएसएस केंद्र प्रभारी उमाकांत बादल ने बताया कि केंद्र पर किसान नहीं आए। वहीं एफसीआई केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed