फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The manager and his four sue

प्रबंधक समेत चार पर मुकदमा

Sat, 30 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The manager and his four sue
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

रिश्वत देकर प्रबंध समिति कार्यकारिणी का अनुमोदन कराने व वीडियो क्लिप बनाकर समाचार चैनलों में चलवाने की धमकी देना कैप्टन शंकरध्वज औद्योगिक जूनियर हाईस्कूल मलेहटा के नवनिर्वाचित प्रबंधक को महंगा पड़ हुआ। बीएसए ने प्रबंधक व उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कैप्टन शंकरध्वज औद्योगिक जूनियर हाईस्कूल मलेहटा राठ की प्रबंध समिति का निर्वाचन  27 जून 2016 को हुआ था। जिसमें अभय सिंह भदौरिया निवासी राठ अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन


प्रबंध समिति को अनुमोदित कराने के लिए अभय सिंह भदौरिया ने 12 जुलाई को प्रपत्र उनके कार्यालय में प्रस्तुत किए। बताया कि तत्काल निर्वाचित समिति को अनुमोदित करने का दबाव बनाया। इसके बाद 23 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे से सात बजे उनके आवास पर अभय सिंह भदौरिया अपने पिता अरुण सिंह भदौरिया के साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह दबाव बनाकर 50-50 व सौ-सौ के नोटों की गड्डियां देने लगे। विरोध करने पर रुपये मेज पर रख दिए। जिसे उन्होंने वापस किया। इसी दौरान अभय ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली और चले गए। इसके बाद अभय ने वीडियो क्लिप का सहारा लेते हुए 25 जुलाई को कार्यालय आकर धमकाया।


बीएसए ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कहा कि उनका कार्य कर दें वरना इस वीडियो को समाचार चैनल में चलवाया जाएगा। पुलिस ने अभय व उसके  पिता अरुण सिंह भदौरिया और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई चंचल कुमार यादव को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed