{"_id":"588e234b4f1c1b844fe80340","slug":"the-lawsuit-against-four-illegal-miners","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कलौलीतीर में पड़ा अवैध मौरंग डंप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और खनन विभाग की लापरवाही से मौरंग के अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। शातिर लोग अभी भी रात में ट्रेक्टरों के जरिए खनन कार्य में व्यस्त हैं। सूचना मिलने पर खनन विभाग ने चार लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।मौरंग खदानें बंद हैं। मगर ट्रैक्टर ट्राली
वाले छुटभैए माफिया नदी किनारे खेतों में पड़ी मौरंग को रातों रात अवैध खनन कर खनन विभाग को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाने में जुटे हैं। सूत्र बताते है कि रात दो बजे के बाद मौरंग से लदे वाहनों को यमुना पुल पार करने के लिए एडी चोटी का जोर लगाकर माफिया खुद बाइक व चार
पहिया वाहन में सवार होकर मौरंग लदे ट्रैक्टरों के आगे चलकर वाहनों को पुल उस पार करते हैं। इस पर शिकंजा कसते हुए खनन विभाग के सर्वेयर विजय भूषण तिवारी ने चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि बेरी, मलहरा, केवटरा, सहजना, कलौलीतीर, कनौटा, शीतलपुर में अवैध डंप मिले हैं। जिसमें
विज्ञापन
कुरारा के कंडौर निवासी रामदेव द्विवेदी व धर्मेंद्र के खिलाफ कुरारा थाने में अवैध खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।