फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The body was found lying in the field

खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव

Sun, 22 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body was found lying in the field

राठ के कुर्रा गांव में तीन दिन से लापता वृद्ध का शव गल्हिया मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जेब में पड़े सम्मन से पहचान की। मृतक के परिजनों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से वृद्ध का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और तभी से वह लापता था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह रोज की तरह किसान अपने खेतों पर पहुंचे। गल्हिया रोड पर खेतों में एक वृद्ध का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेब में पड़े अदालती सम्मन से जरिए उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन कोतवाली पहुंचे तथा शव की शिनाख्त भागीरथ साहू (80) पुत्र बिंदा के रूप में की। मृतक के  पुत्र चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसके पिता के नाम दो एकड़ जमीन है। बताया कि अतिवृष्टि के चलते खेतों में बोई गेहूं तथा मसूर की फसल नष्ट हो चुकी है। फसल खराब देख सदमे के कारण उसके पिता का मानसिक संतुलन खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया 19 मार्च को उसका पिता खेतों पर जाने के लिए घर से निकला था फिर घर नहीं लौटा। बहुत तलाश करने पर भी नहीं मिला। आशंका जताई कि सदमे के चलते वह भटकते-भटकते राठ पहुंच गया और मौत हो गई। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed