फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager hostage kidnapping attempt

किशोरी को बंधक बनाकर अपहरण का प्रयास

Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager hostage kidnapping attempt
crime - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कोतवाली कस्बे में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर दलित किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। तमंचा दिखाकर किशोरी को बंधक बनाने पर वह बचाव के लिए चिल्लाई तो पड़ोसी दौड़े। पड़ोसियों के ललकारने पर आरोपी भाग निकले। बीते दो दिन पूर्व हुई इस घटना में पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


कस्बे की एक बस्ती में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह 29 जून को अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने कानपुर गया था। घर में उसकी नाबालिग छोटी बेटी अपने छोटे भाइयों के साथ अकेले थी। तभी उसका पड़ोसी रामचंद्र साथी मनीराम व कृष्णा के साथ मकान में कूद गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि रामचंद्र ने बेटी के सीने में तमंचा लगा दिया, जबकि उसके साथी कुल्हाड़ी लिए थे। बेटी का मुंह दबाने के साथ उसके पैर बांधकर अपहरण का प्रयास किया। तभी लड़की ने शोर मचा दिया तो पड़ोसी दौड़े। पड़ोसियों के ललकारने पर आरोपी मौके से भाग निकले। बताया कि भागते समय रामचंद्र अपनी आईडी छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि बीते गुरुवार को वह पत्नी को लेकर वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। उससे पुलिस को आरोपी की आईडी भी दिखाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि इस मामले के संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरूकर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed