{"_id":"931a8be5ea6c2533435d8d6eb1c57c04","slug":"shock-death-of-a-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से एक किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदमे से एक किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिजवाही में बेहद कम पैदावार होने पर शनिवार सुबह किसान ने सदमा लगने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सिजवाही गांव निवासी श्रीचंद्र (45) पुत्र मेडा पांच बच्चों का पालन पोषण कृषि व मजदूरी कर करता था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र सुनील ने बताया कि उसकी दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है और एक की शादी मई माह में होनी है।
पिता के पास तीन बीघा कृषि भूमि है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिसका एक लाख रुपये से अधिक कर्ज हो गया है। पिता ने डेढ़ बीघे में चना व इतने में ही मटर बोया था। कल फसल की मड़ाई हुई।
जिसमें 25 किलो चना और 30 किलो मटर निकली। यह देखकर पिता सदमे में घर आ गए। सुबह 8 बजे अचानक उनकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि श्रीचंद्र पहले से बीमारी के चलते आर्थिक तंगी में इलाज नहीं करा पा रहा था। फसल की बर्बादी से वह टूट गया और सदमे से उसकी मौत हो गई।