फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shahrukh Khan arrested

शाहरुख खान गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan arrested
सुमेरपुर थाने में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कस्बे के ईदगाह मोहल्ले में छापा मारकर शाहरुख खान को सुतली बम व  विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।कस्बे के बांकी मार्ग में ईदगाह के पीछे आतिशबाज मकबूल खां का आवास है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने टीम के साथ दोपहर को घर में छापा मारकर मकबूल के पौत्र शाहरुख
विज्ञापन


खान को सुतली बम बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से चार किलो बारूद, पोटास, बम बनाने में उपयोग होने वाली सुतली, कंकड़ आदि सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर में रखी तैयार आतिशबाजी का सामान भी बरामद किया।पुलिस ने आरोपी युवक शाहरुख खान के खिलाफ
विज्ञापन


विस्फोटक अधिनियम 3/5 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसके दादा के पास आतिशबाजी बनाने का वैध लाइसेंस है। वह उसके साथ कार्य करता है। उधर, कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि मकबूल के नाम लाइसेंस पिछले दस वर्षों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस लाइसेंस पर आतिशबाजी का काम करना भी गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed