{"_id":"2ab93c4062bdd55fe3d4c4b24c6b15bd","slug":"seven-soldiers-and-two-sub-inspector-rewarding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे कार्य पर दो दरोगा व सात आरक्षी पुरस्कृत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अच्छे कार्य पर दो दरोगा व सात आरक्षी पुरस्कृत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पुलिस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों कीसमस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले दो उपनिरीक्षक व सात आरक्षियों को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह नेकहा कि कर्मचारियों को अपने बीट में जाते समय वहां के हिस्ट्रीशीटरों तथा अपराधियों के बारे में पूर्ण जानकारी रखनी चाहिए तथा उनका भौतिक सत्यापन कर संबंधित थाने में जांच पर्ची काटनी चाहिए। जिससेअपराधियों का सत्यापन हो सके।
विज्ञापन
कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए। जबकि अपराधियों के प्रति कठोर रूख अपनाएं। कहा कि तामीला तथा जांच प्रार्थना पत्रों की सही जांच करने पर बल दें तथा प्रत्येक माह किए जाने वाले निर्धारित रिपोर्ट के संबंध में उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मार्च माह में सराहनीय कार्य करने वाले सुमेरपुर थाने के सुरौली चौकी में तैनात आरक्षी अमरनाथ को एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा प्रेमचंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जरिया थानाक्षेत्र के आरक्षी अवधेश कुमार, योगेश कुमार व लवसिंह, सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक रहीम बख्स व आरक्षी सगीर अहमद तथा राघवेंद्र सिंह तथा मुस्करा थानाक्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद त्रिपाठी को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के बाद मुख्यालय में दंगा नियंत्रण स्कीम का पूर्वाभ्यास किया गया।