फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sad farmer hanged

तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Thu, 13 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
sad farmer hanged
5 नरेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जरिया थानाक्षेत्र के करियारी गांव में आर्थिक तंगी के चलते 35 वर्षीय युवक ने सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके ऊपर करीब एक लाख रुपये का कर्जा भी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करियारी गांव का नरेश (35) परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी जयंती दोनों बेटाें कल्लू (11) व लल्लू (7) के साथ मायके बागीपुरा इटौरा गई थी। नरेश घर पर अकेला था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे मां देशरानी उसे खाना देने गई।
विज्ञापन


कई बार आवाज लगाने के बाद उसने कुंडी नहीं खुली तो वह दरवाजे पर खाना रखकर लौर्ट आई। वह अपने बडे़ पुत्र फूलसिंह के साथ रहती है। देर शाम तक जब नरेश के दरवाजे नहीं खुले तो परिजनों ने किवाड़ खोलकर देखा जहां नरेश फांसी पर लटका था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां देशरानी ने बताया कि उस पर गांव के लोगों का करीब एक लाख का कर्जा भी था। वह अपनी तीन बीघे पैतृक जमीन पर खेती व मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई फूलसिंह की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed