फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Reproof set on fire by angry teenager died

डांट से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगा जान दी

Thu, 03 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Reproof set on fire by angry teenager died
गांव में घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amarujala
जलालपुर थानाक्षेत्र के बरखेरा गांव में युवक के साथ देख लिए जाने पर किशोरी ने सुबह शौच के बहाने गांव के बाहर जाकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेरा गांव निवासी बरदानी प्रजापति भैयादूज पर अपनी पत्नी व छोटे पुत्र मनीष (4) के साथ अपनी ससुराल न्यूरिया मुस्करा गया था। घर पर उसकी बेटी रागिनी(16) व पुत्र अंजनी (10) तथा जितेंद्र (8) थे। बुधवार देर रात बरदानी का छोटा भाई भूपेंद्र दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सो रहा था। रात्रि करीब एक बजे उसे घर के अंदर से बातचीत करने आवाजें सुनाई दी। वह बाहर से लगी कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा तो कमरे में रागिनी व गांव का युवक रामनारायन प्रजापति बैठे बातचीत कर रहे थे। भूपेंद्र को अंदर आता देख रामनारायन दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने रागिनी को डांटा फटकारा। युवक के साथ पकड़े जाने से आहत किशोरी सुबह शौच के लिए गांव के बाहर ज्वार के  खेतों की तरफ गई और पानी की जगह लोटे में ले गई के रोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसे जलता देखकर आग बुझाई और बाद में उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राठ ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक के साथ देख लिए जाने से आहत युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी है। युवती के पिता बरदानी की तहरीर पर आरोपी रामनारायन के खिलाफ बलात्कार व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed