{"_id":"59189f3d4f1c1b780d8508cf","slug":"report-on-peers-including-nephews","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे सहित साथियों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे सहित साथियों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 14 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में हत्या के बाद घर में रखे छोड़ गए गहने।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजियाना मोहल्ले में एक घर में मिले पांच शवों के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को मृतका रानी के पुत्र ने नाना कृष्णपाल सिंह के भतीजे सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने वारदात के पीछे संपत्ति हड़पने की साजिश की बात कही है।
कजियाना में कृष्णपाल सिंह, उसकी पत्नी कुसमा, बेटी रानी व नातिन रामलली के अलावा एक छह माह की बच्ची के शव मिले थे। शनिवार को कृष्णपाल सिंह के भतीजे जुगुल सिंह ने इस घटना की एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि यह एक जघन्य हत्याकंाड है, जिसमें दो लोगों की गला घोंटकर व शेष की जहर देकर हत्या की गई है। आला अफसरों ने पुलिस टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शनिवार को कृष्णपाल के दामाद राघवेंद्र सिंह व नाती सौरभ सिंह को पुलिस ने कोतवाली बुला लिया। मृतका रामलली का पति अनिल सिंह सूचना के बाद रविवार को कोतवाली पहुंचा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उससे पूछताछ क ी जा रही है। कृष्णपाल खेतिहरभूमि बेचने के बाद तिमंजिला मकान बेचना चाहता था।
17 लाख रुपये में पड़ोसी से उसका सौदा हो गया था। रानी की कड़ी आपत्ति के बाद बयाने के 20 हजार रु पये वापस कर दिए थे। घर में रानी की चलती थी। हालांकि बताया जाता है कि रानी और कृष्णपाल सिंह का सपना था कि वे यह मकान बेचकर चित्रकूट में नया मकान बनाएंगे। शायद यही इस हत्याकांड का कारण बना। अब सौरभ सिंह ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने कृष्णपाल सिंह भतीजेे जुगुल पुत्र विजय बहादुर निवासी पासुन थाना सिसोलर सहित उसके अन्य साथियों को नामजद किया है। पुलिस ने हत्याकांड में मारी गई रानी (40) और उसकी बेटी रामलली (21) की स्लाइडें बनवाई हैं। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम ने रेप की आशंका से ऐसा किया है। स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई हैं।