{"_id":"5707f7e54f1c1bf870c81149","slug":"report-of-dowry-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पपीड़न
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गुरगुज थोक मोहल्ला निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कस्बे के गुरगुज थोक निवासी राधा सिंह पुत्री पहलवान सिंह ने पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी पांच मई को कानपुर जनपद के बिधनू थाने के आजाद नगर सतबरी रोड निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू के साथ हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने उन्हें समझाया लेकिन वे नहीं माने। पांच अप्रैल को ससुराल वालों ने उसे जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने जान बचाई और चाचा गुलबदन सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पिता, चाचा और भाई राघवेंद्र सिंह तथा दीपक सिंह उसकी ससुराल पहुंचे और उसे साथ ले आए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू, ससुर राजेंद्र सिंह, सास निर्मला सिंह, ननद रूपा, संगीता, नंदोई अमित भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन