ग्रामीणों ने कोटेदार का राशन लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के लींगा गांव में कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण कोटे का राशन लूटकर घर ले गए। सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों द्वारा लूटा गया कुछ अनाज वापस दिलाया। कोटेदार ने थाने में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से गांव की आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। लींगा गांव निवासी कोटेदार हरचरन अहिरवार पुत्र मकुंदीलाल ने तहरीर के माध्यम से बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ग्रामीणों को राशन बांट रहा था। उसी दौरानगांव के एक दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने उसके ऊपर हमला कर मारने पीटने लगे। कोटेदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उसकी गोलक में रखे 7300 रुपये लूट लिए और उसे जान से मारने का प्रयास किया।
इस पर उसनेे भागकर अपनी जान बचाई। बताया कि ग्रामीण 50 क्विंटल गेहूं, 41 क्विंटल चावल व दो क्विंटल चीनी लूट कर ले गए हैं। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव दल बल के साथ पहुंचे तो ग्रामीण भाग खडे़ हुए। एसडीएम ने बताया कि कोटेदार का कुछ अनाज ग्रामीणों से बरामद किया गया है। कोटेदार ने गांव के शिवकुमार, राममिलन, रूपा, शुभकरन, खलक, बृजेंद्र कुमार, रामसखी, चंदादेवी, संगीता, विचार, मालती, मीरा, परशु लोधी की पत्नी के विरुद्ध मारपीट करने और राशन लूटने की तहरीर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।