{"_id":"8af39859c99d265520e5a39cfb8d7cc8","slug":"presentations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 22 वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा.वीरेंद्र सिंह व प्राचार्य डा.राजकुमार ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक ग्रुप डांस, कैसेट डांस के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
अंत में मुख्य अतिथि ने साल भर महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं व अन्य कार्यक्रम में स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। हमीरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पीडी दीक्षित ने महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं को अपनी तरफ से सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी के पूर्व प्राचार्य, प्रो.निरंजन कुमार, डा.अशोक बाबू, एसपी सिंह, डा.किरण वर्मा सहित अन्य महाविद्यालय स्टाप मौजूद रहा। संचालन प्रो. अरुण प्रताप ने किया।