{"_id":"abafbe449b8c51df688d3d8df5a24598","slug":"pradhan-motivate-people-to-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों का काम लोगों को प्रेरणा देना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानों का काम लोगों को प्रेरणा देना
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि प्रधान का काम प्रेरणा
विज्ञापन
देना है। लोगों को जागरूक कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना
है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में कुरारा और सुमेरपुर
विकास खंडों के प्रधानों और सचिवों तमाम जानकारियां दी गईं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई कार्यशाला में डीएम ने कहा कि कहा कि बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड में अगर कोई अपात्र व्यक्ति है तो उसकी सूची उन्हें सौंपी जाए।
ऐसे अपात्र लोगों को हटाकर पात्र लोगों का चयन तत्काल किया जाएगा। उन्होंने सही ढंग से काम न करने वाले अधिकारियों की भी शिकायत करने को कहा। सफाई को लेकर कहा कि गांव की गलियों का रोस्टर बना दिया जाए और क्रमश: उनकी सफाई कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुना। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रामफूल निषाद, महामंत्री जयनारायन यादव, प्रधान परशुराम प्रजापति, हरिओम, जुगुलकिशोर, जयराम प्रजापति सहित कुरारा व सुमेरपुर विकासखंड के सभी प्रधान मौजूद रहे।
संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रपाल सोनकर ने किया। इस मौके पर कलाकारो ने नाटक व गीत के माध्यम से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।