फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Post-mortem House inspection by the Commissioner

पोस्टमार्टम हाउस का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Sat, 20 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem House inspection by the Commissioner

मंडलायुक्त/जिले की नोडल अधिकारी कल्पना अवस्थी ने शुक्रवार की सुबह जिला

विज्ञापन
अस्पताल, लघु सिंचाई के अलावा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। पोस्टमार्टम हाउस के नए भवन में गुणवत्ता में कमी पाकर नाराजगी जताई और डीएम को निर्देशित कर कार्यदाई संस्था लैकफैड के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी गुरुवार की रात मुख्यालय पहुंचीं और शुक्रवार सुबह उन्होंने जिला महिला व पुरुष अस्पतालों के इमरजेंसी व भर्ती वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की।

दोनों अस्पतालों में कूलर व पंखों की स्थिति सही न मिलने पर नए लगवाने के निर्देश दिए। फिर आयुक्त ने जजी परिसर व पोस्टमार्टम के निर्माणाधीन भवनाें को देखा। जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाई गई।

छत की सरिया दिखने और बीम भी टेड़ी मेड़ी मिलने पर नाराजगी जताकर कार्यदाई संस्था लैकफैड के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

गौरतलब हो कि निरीक्षण के समय कार्यदाई संस्था का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं मिला। जिस पर आयुक्त बिफर कर गई। आयुक्त ने भिलावां, मेरापुर में निर्मित सीसी रोड का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीसी में मिट्टी पड़ी होने पर नाराजगी जताई। कार्यदाई संस्था लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि सीसी में पड़ी मिट्टी को धुलवाकर उसकी गुणवत्ता परखी जाए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी संध्या तिवारी, जेडी एसएन त्रिपाठी, सीडीओ अवधेश बहादुर के अलावा लघु सिंचाई के इंजीनियर मौजूद रहे। अंत में मंडलायुक्त ने कल्पवृक्ष स्थित लोकास्ट सेनेटरी पैड यूनिट को देखा। वहां पर रेडक्रास सचिव जलीस खान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed