{"_id":"590cbd6d4f1c1b771c440fb6","slug":"police-wait-for-forensic-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार
hamirpur
Updated Fri, 05 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 अप्रैल को पचखुरा बुजुर्ग में ट्रक चालक की आत्महत्या के मामले में स्थानीय पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के लिए गांव के तीन युवको को एक सप्ताह से थाने में बैठाए रखा है। ट्रक चालक की प्रेमिका का सगा भाई व एक चचेरा भाई शामिल है। कथित प्रेमिका ने अपने भाई व चचेरे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पिछली 21 अप्रैल कोे पचखुरा बुजुर्ग निवासी ट्रक चालक ज्ञानसिंह यादव (26) का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की प्रेमिका ने पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र देकर ज्ञानसिंह यादव की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसमें अपने सगे भाई व चचेरे भाई पर हत्या की साजिश की बात कही थी। प्रेमिका की शिकायत पर जांच कराई गई, जिसमें सीओ सदर के अलावा लखनऊ की फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की और टीम ने भी हत्या कर शव लटकाने की बात कही थी।
पुलिस इसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि मृतक के भाई दुर्गेश यादव ने तहरीर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने एक सप्ताह से प्रेमिका के सगे भाई नीरज पाल व चचेरे भाई आजाद व बच्चा यादव को हिरासत में लेकर थाने में बैठा रखा है, जो अपने को निर्दोष बता रहे है।