फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police fired at farmers sticks Krela Aenji

खरेला पुलिस ने ऐंझी के किसानों पर बरसाईं लाठियां

Fri, 03 Feb 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police fired at farmers sticks Krela Aenji
खरेला मार्ग में जाम लगाए ऐंझी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
अन्ना मवेशियों के झुंड को जनपद की सीमा पार कराते समय पड़ोसी गांव के किसानों से टकराव हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची खरेला थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र के किसानों का पक्ष लेकर थाना मुस्करा क्षेत्र के ऐंझी गांव के किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें चार किसानों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मारपीट की घटना में पुरुषों को पिटते देखकर ऐंझी गांव की महिलाओं ने लाठी डंडों से लैस होकर मोर्चा संभाला। लेकिन मुस्करा पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से मामला शांत करा दिया गया। इसके बाद खरेला पुलिस की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से आक्रोशित महिलाओं ने चरखारी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के इंस्पेक्टर एमपी त्रिपाठी के समझाने बुझाने पर जाम खुल सका। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी जनपद महोबा के ग्राम बसौठ के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में अन्ना मवेशियों के झुंड को जनपद की सीमा से लगे ऐंझी गांव के खेतों की ओर हांक कर ले आए। तभी सीमा पर लगे खेतों में
विज्ञापन
विज्ञापन


रखवाली कर रहे किसानों ने उनका विरोध किया। जिस पर बसौठ गांव के किसानों ने अपने क्षेत्र के थाना खरेला पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। खबर मिलते ही खरेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने क्षेत्र के किसानों का पक्ष लेते हुए सीमा से लगे हुए ऐंझी गांव के

किसानों की जमकर धुनाई कर दी। किसानों की पिटाई की खबर लगते ही ऐंझी गांव की सैकड़ों महिलाएं लाठी डंडो से लैस होकर मौके पर पहुंची। लेकिन इसी बीच मुस्करा थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बड़ी घटना को होने से बचा लिया। वहीं बिना

वजह पुलिस पिटाई से झुब्ध ऐंझी गांव के सैकड़ाें महिलाओं ने किसानों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। जाम करीब आधा घंटे तक चला। इस बीच थाना प्रभारी के समझाने पर महिलाओं व पुरुषों ने जाम हटा दिया। पुलिस पिटाई से चुटहिल गांव के किसान बलराम, बीरपाल, लेखराज, हबीब ने महोबा

जनपद के पुलिस अधीक्षक से थाना खरेला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए तहरीर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि खरेला पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है। उधर, पिटाई से चुटहिल किसान लेखराज, वीरपाल, बलराम व हबीब खां ने


बताया कि खरेला पुलिस ने उनके साथ जमकर मारपीट की है। प्रधान प्रतिनिधि डालचंद्र श्रीवास ने कहा कि इस मामले पुलिस अधीक्षक से खरेला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा कि अन्ना मवेशियों को लेकर यदि इसी तरह चलता रहा तो कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed