फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   People need to know their rights and duties

लोगों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जानना होगा

Sat, 27 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
People need to know their rights and duties

शिक्षा संवाद पर आयोजित कार्यशाला में समाजसेवी डा.श्रेया ने कहा कि अपने पैरों पर खुद खड़े होने के लिए लोगों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जानना होगा। किसी पर निर्भर रहने के बजाए खुद को मजबूत करें। उन्होंने पक्षी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अपने विकास के लिए स्वयं पहल करता है।

विज्ञापन


एक गेस्ट हाउस में आयोजित शिक्षा संवाद में समाजसेवी नीलिमा कृष्णन ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। अपने गांव में संचालित केंद्रों पर शिक्षा प्राप्त करें। बच्चों की पुस्तकों से खुद पढ़े और अपने बच्चो को पढ़ने को प्रेरित करें।
विज्ञापन


जब वह खुद पढ़ी होगी तभी एक सुशिक्षित समाज को बनाने में सहयोग कर सकेंगी। शिक्षक अखिलेश शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना होगा। जिला स्काउट गाइड के समन्वयक अकबर अली ने कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मो.अनवर ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर कार्य करने की जरूरत हैं। अभिभावकों का अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजना होगा। प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य है।

समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गॉधी ने संचालन करते हुए बताया कि यह संवाद शिक्षा के मुद्दे पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षा विभाग और मीडिया व प्रबुद्धजनों के बीच आपसी चिंतन मनन व विचाराें के आदान प्रदान करने के साथ स्कूलों को और बेहतर बनाने की साझा पहल है।।


परियोजना समन्वयक विनय कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, राजेश कुुमार, गुरुदयाल ने अपने विद्यालयों में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान नीरज देवी, बालकृ ष्ण, दुर्गेश, वीरसिह, महेश, शांती, रामश्री, सुमन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed